भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20269 व्यूज
18px

तेरी मुरली की धुन सुनने मैं बरसाने से आयी हूँ भजन लिरिक्स

तेरी मुरली की धुन सुनने,
मैं बरसाने से आयी हूँ।।
तर्ज़ - मुझे तेरी मौहब्बत क सहारा। 
तेरी मुरली की धुन सुनने,
मैं बरसाने से आयी हूँ,
मैं बरसाने से आयी हूँ,
मैं वृषभानु की जाई हूँ,
अरे रसिया, ओ मन बसिया,
मैं इतनी दूर से आयी हूँ।। 
सुना है श्याम मनमोहन,
माखन तुम चुराते हो ,
तुम्हे माखन खिलाने को,
मैं मटकी साथ लायी हूँ।।
सुना है श्याम मनमोहन,
की गायें तुम चराते हो,
तेरी गैया चराने को,
मैं ग्वाले साथ लायी हूँ।।
सुना है श्याम मनमोहन,
कृपा तुम खूब करते हो 
कृपा तेरी मैं पाने को,
तेरे दरबार आयी हूँ।।
तेरी मुरली की धुन सुननें,
मैं बरसाने से आयी हूँ,
मैं बरसाने से आयी हूँ,
मैं वृषभानु की जाई हूँ,
अरे रसिया, ओ मन बसिया,
मैं इतनी दूर से आयी हूँ।।
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"तेरी मुरली की धुन सुनने मैं बरसाने से आयी हूँ भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "तेरी मुरली की धुन सुनने मैं बरसाने से आयी हूँ भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "तेरी मुरली की धुन सुनने मैं बरसाने से आयी हूँ भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...