भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 202612 व्यूज
18px

तेरे जन्मों की भटकन मिटेगी तू राधे राधे बोल जरा भजन लिरिक्स

तेरे जन्मों की भटकन मिटेगी,
तू राधे राधे बोल जरा,
तेरे जन्मों की भटकन मिटेगी,
तू राधे राधे बोल जरा।
तू राधे राधे बोल जरा,
तेरी नैया भंवर ना फसेंगी,
तू राधे राधे बोल जरा।।
राधा राधा नाम की तो,
महिमा अपार है,
राधा राधा नाम सब,
वेदन को सार है,
तेरी हर एक बाधा हर लेगी,
तू राधे राधे बोल जरा।।
जय जय बरसाने वाली,
जय जय वृषभानु दुलारी।
कोई नहीं तेरा यहाँ,
सच्चा राधा नाम है,
राधा नाम जपने से,
मिले घनश्याम है,
तेरी खुशियों से झोलिया भरेगी,
तू राधे राधे बोल जरा।।
जय जय बरसाने वाली,
जय जय वृषभानु दुलारी।
कृपामयी श्री राधे,
कृपा बरसाती है,
गुण-अवगुण ना देखे,
अपना बनाती है,
तेरी बिगड़ी बात बनेगी,
तू राधे राधे बोल जरा।।
जय जय बरसाने वाली,
जय जय वृषभानु दुलारी।
‘चित्र-विचित्र' का तू,
मान ले कहना,
आठों याम श्यामा श्याम,
श्यामा श्याम जपना,
निज चरणों में तुझे रख लेगी
तू राधे राधे बोल जरा।।
जय जय बरसाने वाली,
जय जय वृषभानु दुलारी।
तेरे जन्मों की भटकन मिटेगी,
तू राधे राधे बोल जरा,
तेरे जन्मों की भटकन मिटेगी,
तू राधे राधे बोल जरा।।
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"तेरे जन्मों की भटकन मिटेगी तू राधे राधे बोल जरा भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "तेरे जन्मों की भटकन मिटेगी तू राधे राधे बोल जरा भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "तेरे जन्मों की भटकन मिटेगी तू राधे राधे बोल जरा भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...