भजमन - संतों के संग
अपडेट: 26 अगस्त 20265 व्यूज
18px

तू सुमिरन कर राधे राधे भजन लिरिक्स

तू सुमिरन कर राधे राधे,
तेरे कष्ट सभी मिट जाएंगे,
राधा के पीछे श्याम स्वयं,
तेरे द्वार पे दौड़े आएँगे,
तू सुमिरण कर राधे राधे,
तेरे कष्ट सभी मिट जाएंगे।।
तर्ज - श्यामा आन बसों वृन्दावन में।
राधा बिन सूना सांवरिया,
राधा बिन सूनी बाँसुरिया,
राधा बिन भक्ति रस सूना,
हम राधा के गुण गाएंगे,
तू सुमिरण कर राधे राधे,
तेरे कष्ट सभी मिट जाएंगे।।
ब्रजमंडल की गरिमा राधा,
राधा बिन प्रेम शब्द आधा,
कितना भी कृष्ण का ध्यान धरो,
बिन राधा याद नहीं आएँगे,
तू सुमिरण कर राधे राधे,
तेरे कष्ट सभी मिट जाएंगे।।
ब्रजवास यदि तुम चाहोगे,
तो राधे राधे गाओ रे,
श्री राधे कृपा जो कर देंगी,
तो कृष्ण तुम्हे अपनाएंगे,
तू सुमिरण कर राधे राधे,
तेरे कष्ट सभी मिट जाएंगे।।
तू सुमिरन कर राधे राधे,
तेरे कष्ट सभी मिट जाएंगे,
राधा के पीछे श्याम स्वयं,
तेरे द्वार पे दौड़े आएँगे,
तू सुमिरण कर राधे राधे,
तेरे कष्ट सभी मिट जाएंगे।।
Singer - Avinash Karn
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"तू सुमिरन कर राधे राधे भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "तू सुमिरन कर राधे राधे भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "तू सुमिरन कर राधे राधे भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...