भजमन - संतों के संग
अपडेट: 22 अगस्त 20260 व्यूज
18px

तुम बिन प्यासे नैन दरश कब दोगी श्री राधे भजन लिरिक्स

तुम बिन प्यासे नैन,
दरश कब दोगी श्री राधे।।
बैठी तेरी आस लगाए,
तुम बिन अब तो जिया ना जाए,
चित में पड़े ना चैन,
दरश कब दोगी श्री राधे।
तुम बिन प्यासें नैन,
दरश कब दोगी श्री राधे।।
थोड़ी सी इक झलक दिखा दो,
इन नैनन की प्यास बुझा दो,
तरस रहे ये नैन,
दरश कब दोगी श्री राधे।
तुम बिन प्यासें नैन,
दरश कब दोगी श्री राधे।।
अब तो कृपा करो श्री राधे,
मेरी भी सुध लीजे राधे,
आस लगी दिन रेन,
दरश कब दोगी श्री राधे।
तुम बिन प्यासें नैन,
दरश कब दोगी श्री राधे।।
तुम बिन प्यासे नैन,
दरश कब दोगी श्री राधे।।
स्वर - श्री राधा रमण गोस्वामी जी।
देखें - कब तुम कृपा करोगी श्री राधा रानी।
शेयर करें:

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...