भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20262 व्यूज
18px

यही है वो द्वार राधे रानी का भजन लिरिक्स

यही है वो द्वार राधे रानी का,
दोहा - मुझे रास आ गया है,
तेरे दर पे सर झुकाना,
तुझे मिल गया पुजारी,
मुझे मिल गया ठिकाना।
सर को यहाँ झुका लो,
मुंह माँगा वर यहाँ पा लो,
यही हैं वो द्वार राधे रानी का,
सच्चा है दरबार राधे रानी का।।
सच्चे मन से जो भी इनके,
चरणों में आ जायेगा,
पाप कटेंगे उसके,
बरसाने जो जायेगा,
राधे के दर्शन करलो,
तुम झोली अपनी भर लो,
यही हैं वो द्वार राधे रानी का,
सच्चा है दरबार राधे रानी का।।
यही है वो ज्योत जिसका,
जग में उजाला है,
भूलों को राह दिखाए,
राधे जी का द्वारा है,
मन की मुरादें पा लो,
गुणगान इनका गा लो,
यही हैं वो द्वार राधे रानी का,
सच्चा है दरबार राधे रानी का।।
यही है वो द्वार जो,
जग से निराला है,
चरणों का चाकर यहाँ,
नन्द जू का लाला है,
राधे के गुण तुम गा लो,
गोविन्द के दर्शन पा लो,
यही हैं वो द्वार राधे रानी का,
सच्चा है दरबार राधे रानी का।।
सर को यहाँ झुका लो,
मुंह माँगा वर यहाँ पा लो,
यही है वो द्वार राधे रानी का,
सच्चा है दरबार राधे रानी का।।
Singer - Pt. Govinda Sharma
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"यही है वो द्वार राधे रानी का भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "यही है वो द्वार राधे रानी का भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "यही है वो द्वार राधे रानी का भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...