भजमन - संतों के संग
अपडेट: 27 अगस्त 20261 व्यूज
18px

ये जीवन है श्यामा तेरे सहारे भजन लिरिक्स

ये जीवन है श्यामा तेरे सहारे,
चले जा रहे है किनारे किनारे,
ये जीवन है श्यामा तेरे सहारे।।
कृपा तेरी देखि जो बरसाने आकर,
कृपा तेरी देखि जो बरसाने आकर,
सब कुछ मिला श्यामा,
दर तेरे आकर,
तेरे सिवा ना कोई साथ हमारे।
ये जीवन हैं श्यामा तेरे सहारे,
चले जा रहे है किनारे किनारे,
ये जीवन है श्यामा तेरे सहारे।।
कर दो कृपा अब तो भानु दुलारी,
कर दो कृपा अब तो भानु दुलारी,
बरसाने वारी सुन लो,
विनती हमारी,
ये गुजरेगा जीवन सारा ब्रज तुम्हारे।
ये जीवन हैं श्यामा तेरे सहारे,
चले जा रहे है किनारे किनारे,
ये जीवन है श्यामा तेरे सहारे।।
श्री राधा रस प्रीत अगाधा,
श्री राधा रस प्रीत अगाधा,
रटते रहो प्यारे राधा श्री राधा,
गुजारा नहीं है इनके बिना रे।
ये जीवन हैं श्यामा तेरे सहारे,
चले जा रहे है किनारे किनारे,
ये जीवन है श्यामा तेरे सहारे।।
ये जीवन है श्यामा तेरे सहारे,
चले जा रहे है किनारे किनारे,
ये जीवन है श्यामा तेरे सहारे।।
Singer : Shree Ram Gopal Shastri Ji
शेयर करें:

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...