भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20262 व्यूज
18px

ये तो बता दो बरसाने वाली पूर्णिमा दीदी भजन लिरिक्स

ये तो बता दो बरसाने वाली,
मैं कैसे तुम्हारी लगन छोड़ दूंगा,
तुम्हारी दया पर ये जीवन है मेरा,
मैं कैसे तुम्हारी शरण छोड़ दूंगा।।
किये है गुनाह मैने इतने श्री राधे,
कही ये जमीं आसमां ना हिल जाये,
जबतक श्री राधे रानी क्षमा ना करोगी,
मैं कैसे तुम्हारे चरण छोड़ दूंगा।।
ये तो बता दो बरसाने वाली,
मैं कैसे तुम्हारी लगन छोड़ दूंगा।।
बहुत ठोकरे खा चूका ज़िन्दगी में,
तमन्ना फकत तेरे दीदार की है,
जबतक श्री राधे रानी दर्शन ना दोगी,
मैं कैसे तुम्हारा भजन छोड़ दूंगा।।
ये तो बता दो बरसाने वाली,
मैं कैसे तुम्हारी लगन छोड़ दूंगा।।
भले छूट जाये जमाना ये सारा,
ना छूटे कभी राधे वृन्दावन प्यारा,
यहाँ से मिली मुझको नई जिंदगानी,
कैसे मै वो वृन्दावन छोड़ दूंगा।।
ये तो बता दो बरसाने वारी,
मैं कैसे तुम्हारी लगन छोड़ दूंगा।।
तारो ना तारो ये मर्जी तुम्हारी,
निर्धन की बस आखरी बात सुन लो,
मुझ सा पतित और अधम जो ना तारा,
तुम्हारे ही दर पे मैं दम तोड़ दूंगा।।
ये तो बता दो बरसाने वारी,
मैं कैसे तुम्हारी लगन छोड़ दूंगा।।
ये तो बता दो बरसाने वाली,
मैं कैसे तुम्हारी लगन छोड़ दूंगा।।
तुम्हारी दया पर ये जीवन है मेरा,
मैं कैसे तुम्हारी शरण छोड़ दूंगा।।
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"ये तो बता दो बरसाने वाली पूर्णिमा दीदी भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "ये तो बता दो बरसाने वाली पूर्णिमा दीदी भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "ये तो बता दो बरसाने वाली पूर्णिमा दीदी भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...