भजमन - संतों के संग
अपडेट: 26 अगस्त 20260 व्यूज
18px

ये तो बता दो बरसाने वारी भजन लिरिक्स

ये तो बता दो बरसाने वारी,
मैं कैसे तुम्हारी लगन छोड़ दूंगा,
तुम्हारी दया पर ये जीवन है मेरा,
मैं कैसे तुम्हारी शरण छोड़ दूंगा।।
किये है गुनाह मेने इतने श्री राधे,
कही ये जमीं आसमा हिल ना जाये,
जब तक श्री राधे क्षमा ना करोगी,
मैं कैसे तुम्हारे चरण छोड़ दूंगा।
ये तो बतादो बरसाने वारी,
मैं कैसे तुम्हारी लगन छोड़ दूंगा।।
बहुत ठोकरे खा चूका जिंदगी में,
तमन्ना फकत तेरे दीदार की है,
जब तक श्री राधे दर्शन ना दोगी,
मैं कैसे तुम्हारा भजन छोड़ दूंगा,
येतो बता दो बरसाने वारी,
मैं कैसे तुम्हारी लगन छोड़ दूंगा।।
भले छूट जाये जमाना ये सारा,
ना छूटे कभी ये वृन्दावन प्यारा,
यहाँ से मिली मुझको नयी जिंदगानी,
कैसे में ये दर छोड़ दूंगा,
येतो बता दो बरसाने वारी,
मैं कैसे तुम्हारी लगन छोड़ दूंगा।।
तारो ना तारो ये मर्जी तुम्हारी,
निर्धन की बस आखरी बात सुनलो,
मुझसा पतित और अधम जो ना तारा,
तो एक दिन इसी दर पे दम तोड़ दूंगा,
ये तो बता दो बरसाने वारी,
मैं कैसे तुम्हारी लगन छोड़ दूंगा।।
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"ये तो बता दो बरसाने वारी भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "ये तो बता दो बरसाने वारी भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "ये तो बता दो बरसाने वारी भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...